हरिद्वार। शनिवार को जनपद में कोरोना संक्रमित 64मरीजों की पहचान की गई।दूसरी ओर 100मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। हलांकि राज्य के कंट्रोल रूम द्वारा जारी आॅकड़ों तथा जनपद के सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी आॅकड़ों में काफी अन्तर है। फिलहाल जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 1535 हो गयी। इनमें से 389 कोविड केयर सेन्टरों में भर्ती है। शनिवार को कुल 715व्यक्तियों के कोविड 19 जांच के लिए सैम्पल भेजे गेये। गत दिवस के बजाए शनिवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 279 हो गयी । राज्य के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। जनपद में शनिवार को कुल 64 मरीजों की पहचान की गयी। जनपद में संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 1535 हो गयी है। जबकि एस सौ मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छो़ड़ा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार तक जनपद से कुल 4133व्यक्तियों को विभिन्न फेसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है।,इनमें राज्य के अन्य जनपदों के 48व्यक्ति भी शामिल है। इसके सापेक्ष 4085 लोगों को अवमुक्त किया गया है। दूसरी ओर राज्य कंट्रोल द्वारा जारी आॅकडे जनपद के आॅकड़ों से अलग है। राज्य से जारी आॅकडे 42 पाॅजिटिव की पहचान बता रही है,जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 301 बताई जारी है। इतना ही नही राज्य कोविड कंट्रोल रूम की माने तोजनपद में 1458 संक्रमित मरीजो की पहचान के सापेक्ष 522 को छोड़ा गया,जबकि 926 एकिटव मामले है,जो कि 2 की मौत हो चुकी है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment