हरिद्वार। महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय के नेतृत्व में मनाया गया। जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन आज भी महिलाओं को उस अनुपात में उनका प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज की स्थापना पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की। आज महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग कर रही हैं कि जल्द से जल्द उन्हें उनका वाजिब हक दिलाएं। जिस तरह से महिलाएं हर जगह अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं वह सराहनीय है। घर परिवार की जिम्मेदारी, नौकरी की जिम्मेदारी, राजनीति में जिम्मेदारी हर जगह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली मातृशक्ति को उनका पूरा अधिकार दिलाया जाए। इस दौरान वेद रानी, ममता, सुनीता, आशा, शकुंतला, विमलेश, मालती, सुधा, देविका, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment