Skip to main content

आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी-लटवाल

 


हरिद्वार। हरिद्वार में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल का नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व एवं भाजपा युवा नेता विदित शर्मा, दीपांशु विधार्थी, रितेश वशिष्ठ के संयोजन में स्वागत समारोह जगदीश स्वरूप आश्रम में आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वामी राममुनि महाराज से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। भाजयुमो प्रदेश की युवाओं की आवाज बनेगा। उन्हांेने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कुंदन सिंह लटवाल व हरजीत सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश की युवा शक्ति को संगठित करने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। निश्चित रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व जारी करेगा उसे हरिद्वार जनपद में जोरशोर से क्रियान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मुकेश पुरी, सीताराम बडोनी, सूर्यकान्त शर्मा, दीपक चैहान, आयुष सती, संजू प्रजापति, डाॅ. नीरज पंत, नीरज शर्मा, राम अवतार, अंकुश भाटिया, दिव्यम यादव, मोहित अरयाल, श्यामसुंदर शर्मा, नीरज पाल, मनोज पाल, प्रदीप त्यागी, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, संजय वर्मा, नामदेव, गगन नामदेव, अमित शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।