हरिद्वार। शिवसैनिकों ने पूर्व जिला प्रमुख विशाल शर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर चैक पर किसानों के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबारी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान विशाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। जिसे शिवसेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जय जवान जय किसान भारत सरकार का नारा है। लेकिन आज भारत सरकार ही किसानों का शोषण कर रही है। जो किसान पूरे संसार का पेट भरते हैं आज वह अपनी मांगों के लिए सड़कों पर मारे मारे फिर रहे हैं। किसानों से कोई राय लिए बिना ही सरकार ने आनन फानन में किसान विरोधी कानून पारित कर मेहनतकश किसानों पर थोप दिए हैं। नए कृषि कानूनों के चलते किसान अपनी ही जमीन पर पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा। सरकार को पूंजीपतियों के हित साधने के बजाए किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए तीनो कृषि कानूनों को तत्काल निरस्त करना चाहिए। बबलू शर्मा मुकेश उपाध्याय अभिषेक पंडित अभी शर्मा कपिल त्यागी धर्मेंद्र सिंह आकाश शर्मा सुलोचना सिंह परगट सिंह शुभम कटारिया आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment