हरिद्वार। जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने साप्ताहिक कोरोनो ब्रिफिंग के दौरान सीसीआर सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सर्तक है।। डीएम ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति जनपद में नियंत्रण में है। कोविड एप्रोपिएट बिहेवियर का पालन कराया जा रहा है। स्नान पर्वो पर भी पाॅजिटिव मामलों की संख्या टेस्टिंग के दौरान काफी कम आयी है। 11मार्च को होने वाले गंगा स्नान के लिए भी सम्बंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सभी निर्माण विभागो से सुरक्षा के दृष्टिगत निर्माण कार्यो के सुरक्षा प्रमाण पत्र लिये जा रहे हैं। स्नान पर कोविड और क्राउड कंट्रोल दोनो के लिए विभिन्न तैयारियां की गयी है। फोर्स डिप्लोयमेंट में कोरोना सुरक्षा के दृष्टिगत जवानों को प्रशिक्षित किया गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment