Skip to main content

श्रीमहंत करणपुरी महाराज जूना अखाड़े में महामण्डलेश्वर के पद पर अभिषिक्त

 

हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना आनंद भैरव अखाड़ा में डेरा बाबा बालक पुरी रोहतक हरियाणा के श्रीमहंत करणपुरी की पंचों की उपस्थिति में महामण्डलेश्वर पद पर पुकार की गयी। गोकर्ण धाम रोहतक के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर कपिलपुरी जी महाराज के शिष्य करणपुरी जी महाराज को अखाड़े के परम्परानुसार जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज,अन्र्तराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि जी महाराज,पूर्व सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती,अन्र्तराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी,श्रीमहंत मोहन भारती,श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि तथा महामण्डलेश्वर कपिलपुरी जी महाराज,श्रीमहंत मछंदरपुरी महाराज,श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती महाराज ने सिद्वपीठ मायादेवी तथा श्रीआनंद भैरव के दर्शन एवं पूजा अर्चना करायी। तत्पश्चात सैकड़ों सन्यासियों व श्रद्वालु भक्तो की उपस्थिति में श्रीदत्ताचरण पादुका पर विधिवत् पूजा अर्चना कर अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज ने महामण्डलेश्वर पद की पुकार की।      इस अवसर श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि अखाड़ो ंमें महामण्डलेश्वर का पद अत्यन्त गरिमामय तथा महत्वपूर्ण होता है। इस पद पर उन्ही विद्वान,शास्त्रों में पारंगत सन्यासी विद्वान को प्रतिष्ठित किया जाता है। जो अखाड़े की परम्परा व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित कर देता है। नव अभिषिक्त महामण्डलेश्वर करणपुरी महाराज एक उच्च कोटि के संत है तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार व उसकी प्रतिष्ठा के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। उनके कुशल नेतृत्व व दिशा निर्देश पर जूना अखाड़ा निरन्तर प्रगति करता रहेगा,ऐसा अखाड़े को पूर्ण विश्वास है।  अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि जी महाराज ने कहा महामण्डलेश्वर करणपुरी जी महाराज द्वारा हरियाणा सहित देश के कई अन्य स्थानों में शिक्षा,गौ सेवा व समाज सेवा के कई प्रकल्प चलाए जा रहे है। उनको महामण्डलेश्वर पद पर अभिषिक्त करने से निश्चित रूप से धर्म तथा सामाजिक कार्यो को गति प्राप्त होगी।  राष्टीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महामण्उलेश्वर करणपुरी जी अत्यन्त कमर्ठ व विद्वान संत है। जूना अखाड़ा उनके नेतृत्व में नये आयाम स्थापित करेगा। समारोह में कोठारी लालभारती,थानापति नीलकंठ गिरि,कारोबारी महंत महादेवानंद गिरि,पुजारी परमानंद गिरि,श्रीमहंत इन्द्रानंद सरस्वती,थानापति रणधीर गिरि,थानापति विवेकपुरी,संजय शर्मा,मनोज मलिक,टीटू शर्मा,टीनू लूंबा,राजेन्द्र क्वातड़ा,नीलम क्वातड़ा,सुरेशपुरी,विपिन शर्मा,प्रवीण रंगीला,विनोद बटियानी,तुरंत पुरी,हरीश दुआ आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।