Skip to main content

कुम्भ के दौरान प्लास्टिक का उपयोग कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित

 

हरिद्वार। स्पर्श गंगा परिवार ने भागवत परिवार और छनमन कप चेरिटेबिल ट्रस्ट के सयुक्त तत्वाधान से प्लास्टिक मुक्त 2021 कुंभ का सन्देश देते हुए जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ भेल के जीएम एचआर आरआर शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर ने किया। इस मौके पर आरआर शर्मा ने कहा कि कुंभ के दौरान लाखों की संख्या में यात्री देश व विदेश से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आते हैं। कंुभ के दौरान मां गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहना होगा और यात्रियों को भी जागरूक करना होगा। कंुभ के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करना है। पर्यावरण को बचाना है तो प्लास्टिक के इस्तेमाल से तौबा करनी होगी। जिला मंत्री आशु चैधरी व समाजसेवी रश्मि चैहान ने कहा कि हरिद्वार का कुंभ ऐतिहासिक एवं पवित्र है अनेकों    संस्कृतियों को दर्शाने वाला पर्व है। कंुभ की समय अवधि में सभी को मां गंगा व आसपास के वातावरण को शुद्व रखने के लिए सभी को प्रयास करने होगे। उन्होने कहा कि संसार के  सबसे बड़े पर्व को प्रदूषण मुक्त बनाने का उत्तरदायित्व हम सभी का है। कंुभ मे आने वालें यात्रियों को कोई असुविधा ना हो स्पर्श गंगा परिवार जगह जगह ईको ब्रिक बनाने की कार्यशाला भी आयोजित कर रहा है। जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन धरती ,मिट्टी और पानी को प्रदूषण नही कर पायेगी और पर्यावरण संरक्षित रहेगा। ,मनु रावत व वृजेश शर्मा ने कहा कि सभी को स्वयं भी इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाना चाहिए। कुलवंत चड्डा ने कहा कि अगर हमें पर्यावरण बचाना है तो मिलजुल कर प्लास्टिक खत्म करनी होगी प्लास्टिक वातावरण के लिए जहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता ने कहा कि प्लास्टिक पोलीथिन मुक्त महाकुंभ होना चाहिए। प्लास्टिक मानव जीवन व पर्यावरण के लिए नुकसान दायक है। पोलीथिन तो हर रूप में खतरनाक है। जमीन की उर्वरा शक्ति को खत्म करती है। बृजेश शर्मा, बिमला ढोडियाल ने कहा कि स्कूल में भी बच्चो को पूरी तरह से प्लास्टिक बैग में सामान लाने पर प्रतिबन्ध लगना चाहिये। रजनी वर्मा रेणु शर्मा ने कहा कि इको ब्रिक बनाने वाली संस्थाओ को स्पर्श गंगा परिवार सम्मानित करेगा। उपस्थित लोगों ने मां गंगा को स्वच्छ रखने के संकल्प को दोहराया। रैली के दौरानं रेणु शर्मा, कमला जोशी, पूनम चैहान, शर्मिला बगवाड़ी, रीमा गुप्ता,रेणु खड़ाई, आमरीन, पूनम चैहान, सरिता नेगी, कमल, रीता शर्मा,सुनीता पंवार,राजीव शर्मा, दीपक नेगी, रामपाल रावत, विपिन कुमार कटारा ,रजनी वर्मा, काजल रावत, कुणाल नेगी,कृष्णा रावत ,आशीष रावत, लवली चैधरी, अक्षय, पवन कुमार, संदीप गोयल,अंकुर, योगेश आचार्य,विजय कुमार ,हरीश बाला, दिग्विजय यादव ,महेश चंद्र शर्मा, मीना खुराना,आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।