हरिद्वार। कोरोना से पुलिस कांस्टेबल की मौत होने से महकमे में शोक की लहर है। पुलिस लाईन में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. सहित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने कांस्टेबल की मौत पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बुखार की शिकायत होने पर कांस्टेबल मनोज कुमार को 28 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सिटी स्कैन में उनके कोरोना पाॅजीटिव होने की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उन्हें एमएच अस्पताल देहरादून रैफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पौड़ी गढ़वाल निवासी मनोज कुमार वर्ष 2006 में पुलिस में भर्ती होने से पूर्व आर्मी में सेवारत थे। 2011 में उन्हें पैरालाईज का अटैक हुआ था। इस कारण उन्हें कोविड वैक्सीन भी नहीं लगायी जा सकी थी।
Comments
Post a Comment