Skip to main content

राज्यों को मुफ्रत वैक्सीनेशन करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

हरिद्वार। महानगर कांग्रेेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन पे्रषित कर कोविड से सुरक्षा के लिए प्रतिदिन एक करोड़ देशवासियों का वैक्सीनेशन करने तथा राज्यों को वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। कोविड महामारी से बचने के लिए प्रत्येक देशवासी को वैक्सीन लगायी जानी चाहिए। लेकिन मोदी सरकार आज तक भी वैक्सीनेशन नीति ही तैयार नहीं कर पायी। कोविड से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खरीद भी नहीं की गयी। जबकि पूरी दुनिया के देशों ने कोविड की पहली लहर के तत्काल बाद वैक्सीन की खरीद शुरू कर दी थी। इतना ही नही केंद्र व राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम भी अलग-अलग तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस गति से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उससे प्रत्येक देशवासी को वैक्सीन लगने में कई साल लग जाएंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराए तथा वैक्सीनेशन की गति को तेज किया जाए। ताकि देश की जनता को कोरोना के कहर से बचाया जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चैधरी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवन्त सैनी, महेश राणा, अशोक शर्मा, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, विमला पांडे, अंजू मिश्रा, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, नईम कुरैशी, बलजीत चैधरी, अशोक उपाध्याय, अंजू दिवेदी, आकाश बिरला, सतेन्द्र वर्मा, शिव कुमार जोशी, मनीराम बागड़ी, दिनेश पुंडीर, पार्षद उदयवीर चैहान, सहाबुद्दीन अंसारी, इसरार अहमद, अमन कुमार, जफर अब्बासी, धर्मवीर सैनी, सुषमा सहगल, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र श्रीवास्तव, हरजीत सिंह, नीलम शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।