Skip to main content

नगर विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारम्भ

 

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नारियल फोड़कर नगर निगम के वार्ड दो की गायत्री बिहार कालोनी भूपतवाला में पीडब्ल्यूडी द्वारा 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भूमिगत बिजली, गैस लाईन, फलाई ओवर आदि कई योजनाओं की सौगात हरिद्वार को मिली हैं। गायत्री विहार कॉलोनी में सीसी रोड़ बनने पर लोगों को सहुलियत मिलेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व स्थानीय पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार का निरंतर विकास हो रहा है। शिव नगर गली,  खाटू श्याम, गायत्री विहार कॉलोनी सहित पूरे वार्ड का समान रूप से विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में भी कांग्रेस औछी राजनीति कर रही है। जिसे जनता अच्छी तरह देख व समझ रही है और आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी। वार्ड अध्यक्ष गोकुल डबराल व पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस दौरान महामंत्री तरुण नैयर, महामंत्री हेमलता जोशी, चंद्रकांत पांडे, कुश दत्ता, रामअवतार शर्मा, सनी गिरी, पूरण पांडे, रूपेश बंसल, ललितपुर, राकेश भारद्वाज, गौरव ज्ञानचंद, दिनेश जैन, अनिता बंसल, रीना अग्रवाल, संजू सुल्तान, अनु कंडारी, सुंदर शर्मा, विकल राठी, अनिल मिश्रा, दिनेश पांडे, अविनाश सिंह, दीपांशु विद्यार्थी, सीताराम बडोनी, चैधरी चरण सिंह, सौरव शाक्य, इष्ट देव सोनी, सुनीता तिवारी, महिमा पाठक, सरोज चैधरी, अर्चना तिवारी, सुमन बहती, नीलम, पूनम राणा, सरोज बाला, माया देवी, धन्नो देवी, रेखा भट्ट, चंद्रकांता भाटिया, प्रभाकर शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।