Skip to main content

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य ने भी किया योग

 

हरिद्वार। ओउम आरोग्यं योग मंदिर ट्रस्ट द्वारा योगी रजनीश के सानिध्य में आज सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योग जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीमित संख्या के साथ कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, डॉ राजेंद्र पाराशर, विकास तिवारी, डॉ संध्या शर्मा के द्वारा किया गया। इस दौरान योगी रजनीश को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। योग सत्र को संचालित करते हुए योगी रजनीश ने सभी देश वासियो को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के लिए बहुत प्रसन्नता का विषय है कि हम आज अपना सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। इस कोरोना महामारी के चलते योग का महत्व तो पूरा विश्व जान ही चुका है। योग से ना केवल हमें शारीरिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है अपितु शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। जहां आज इस महामारी के कारण चारों ओर त्राहि मची हुई है वही योग एवं आयुर्वेद एक आशा की किरण के रूप में सामने आए हैं। योग हमें नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ले जाता है जिसकी आज बहुत अधिक आवश्यकता है। योगी रजनीश ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए योग प्रोटोकाॅल के आसनों का अभ्यास कराया जिसमें स्कंध चालन, वृक्षासन, ताड़ासन, कटिचक्रासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन आदि के साथ कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास शामिल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम योगी रजनीश का धन्यवाद करते हैं जिनके सानिध्य में हम सबने आज कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए योग का लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि योग को अपने जीवन में अपनाकर सभी लोग शीघ्र ही कोरोना महामारी को हराकर पूर्ण रूप से स्वस्थ लाभ प्राप्त करेंगें। योग सत्र में डाॅ.राजेन्द्र पाराशर, डाॅ.महेन्द्र राणा, विकास तिवारी, डाॅ.संध्या शर्मा, अर्चना शर्मा, मिनाक्षी पाराशर, ओश्विन शर्मा, यशस्वी, मोनिका पुनानी आदि ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।