हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल (सेठी) के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सत्याग्रह हस्ताक्षर अभियान के तीसरे चरण के बाद जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम पर्यटन से जुड़े व्यापारियों की समस्या के हस्ताक्षर का रजिस्ट्रर और ज्ञापन सौंपा। सुनील सेठी ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि वो राज्य सरकार को हरिद्वार के पर्यटन चार धाम यात्रा पर आश्रित हर छोटे बड़े व्यापारियों का दर्द बताएं। रजिस्टर में व्यापारियों ने अपनी पीड़ा के साथ सरकार को सुझाव भी दिए हैं। चारधाम यात्रा शुरू न हो पाने और कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाने की वजह से व्यापारी टूट चुका है। घर का पालन पोषण करने में वो असमर्थ है। सरकार यात्रा शुरू करे या आर्थिक मदद के रूप में मासिक भत्ते की घोषणा करे। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं मह्यमन्त्री नाथीराम सैनी ने कहा कि हम लगातार पर्यटन से जुड़े व्यापारियों से मिलकर उनकी स्थिति देख रहे है। आर्थिक रूप से टूट चुका व्यापारी कितना परेशान है। सरकार इसकी कल्पना भी नही कर सकती। बिजली पानी के बिल बच्चो की फीस देने की भी अब कोई गुंजाइश नही बची। जैसे तैसे अब तक गुजारा चलाया। लेकिन अब आगे स्थिति और खराब होती जा रही है। इसलिए सरकार को अब मदद के लिए आगे आना चाहिए। अन्यथा जनता का भरोसा सरकार से उठ जाएगा। सेठी ने कहा कि अभी आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। पर्यटन से जुड़े व्यापारी की आर्थिक मदद की मांग को लेकर शहर की अन्य संस्थाओं से सहयोग मांगते हुए सरकार को जगाने का प्रयास अगले चरण में जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से मुकेश कुच्छल, पंकज माटा, राकेश सुखीजा उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment