Skip to main content

44 संशोधित श्रम कानून श्रमिकों के हितों विपरीत, तत्काल किया जाये निरस्त-हीरा सिंह बिष्ट

 हरिद्वार। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिससे हर वर्ग के सामने परेशानी खड़ी हुई है। राज्य सरकार श्रमिक विरोधी नीतियां ला रही है जो बहुत ही निदंनीय है। बुधवार को भेल स्थित इंटक कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री बिष्ट ने दोहराया कि केन्द्र सरकार पूरी तरह से श्रमिक विरोधी है। सम्मेलन में कार्यकारिणी में श्रमिकों के हितों के लिए 17 प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के खिलाफ जल्दबाजी में तीन कृषि कानून पारित किए हैं। 44 संशोधित श्रम कानून श्रमिकों के हितों विपरीत हैं। इन कानूनों को निरस्त किया जाए। कहा कि उत्तराखंड के हित में सख्त भू-कानून बनाया जाना चाहिए। जिससे भूमाफिया का बढ़ता प्रभाव रोका जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल और लॉकडाउन व प्रतिबंधों से प्रभावित असंगठित क्षेत्र व बंद उद्योगों के श्रमिकों, प्रवासी श्रमिक व बेरोजगारों को 7500 मासिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाए। कहा कि भाजपा सरकार लगातार सार्वजनिक और सरकारी उपक्रमों का तेजी से निजीकरण कर रही है। जिससे युवाओं का भविष्य भी अंधेर में चला जाएगा। रेलवे, ऊर्जा निगम, हवाई अड्डे, बंदरगाह, कोयला खानें, रक्षा उत्पादन, स्टील प्लांट, एमटीएनएल, तेल कंपनी, बीएसएनएल और बैंक इंश्योरेंस आदि की नीलामी और निजीकरण को बंद किया जाए। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भेल महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक, नर्स, सफाई कर्मचारी, ऊर्जा कर्मी, स्वयंसेवी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्री, पुलिस कर्मी आदि रात दिन जनता की सेवा में लगे हुए हैं। सभी को विशिष्ट परिस्थितियों में काम करने के लिए विशेष प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए। सरकारी नौकरी स्वीकृत करें और कोरोना में दिवंगत हुए श्रमिकों पर भी ये व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही परिवहन, नगर निगम, नगर पालिका, ऊर्जा निगम, जल संस्थान और उपनल कर्मचारियों के लिए भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण पैदा हुई बेरोजगारी को कम करने के लिए उत्तराखंड में सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निगमों में रिक्त पदों को संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को वरियता देते हुए नियुक्तियां की जाए। ईएसआई से संबंधित सभी कर्मचारियों को कोरोना महामारी में निःशुल्क चिकित्सा के लिए शासनादेश जारी किया जाए। इस दौरान प्रमुख महामंत्री एपी अमोली, यूथ प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष भगत सिंह, जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल, जगदीश बहुगुणा, संजय बिष्ट, राहुल चैहान, सुकरम पाल, बीएस तेजियान, तेलूराम, मुकुल सिंह, मनोज यादव, राजेंद्र चैहान, कैलाश चंद, अंबरीश प्रजापति, रवि बहादुर, राजेंद्र रावत, मंजूर खान, सचिन चैहान, मुकुलराज, मनोज यादव, संदीप चैहान, अमित सिंह, विकास नंदवाला आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।