हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। पोस्ट ऑफिस पर एकत्र होकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधायक अंबरीश कुमार को श्रद्धांजलि देकर धरना समाप्त किया। इसके साथ ही बकरीद को देखते हुए कुछ कर्मचारियों ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अपनी ड्यूटी भी की। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद चंचल, राजेंद्र चोटाला नरेश चुनयाना ने कहा कि पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी थे। उन्होंने हमेशा कर्मचारियों के हित की बात की है। उनके निधन की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ उनके निधन पर दुख व्यक्त करता है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष गगन कांगड़ा ने कहा कि सफाई कर्मियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन का आंदोलन लगातार जारी है। शासन को जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। इस दौरान सत्य प्रकाश उर्फ राजा पाटिल, मुकेश चंचल, नीरज बागड़ी, अशोक चैहान, शिवकुमार लोहरियाल, कुशमपाल, हवलदार काका राम, मोतीराम, सुभाष, गोवर्धन, सुदर्शन, दीपक, सीताराम, लवकेश, प्रवेश, प्रदीप, अमित, रमेश, राजेश, गंगाराम, सुरेश, बिट्टू, दर्शन सिंह, बब्बल, विनोद, संदीप, संदीप स्वामी, सुनीता, काजल, पालो, गीता, किरण, बबली, रानी, मुनेश, रामेश्वरी, लक्ष्मी, प्रकाशी, सर्वती, शोभा, सरोज बाला, ममता, संगीता, नीलम, मुनेश, सपना आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment