हरिद्वार। भाजपा अनूसूचित मोर्चा कनखल मंडल के अध्यक्ष धीरसिंह के संयोजन में रविदास मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी छोड़कर आए कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भीम आर्मी छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा में ही समाज के सभी वर्गो के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को मिल रहा है। भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार तेश्वर ने किया। भाजपा में शामिल होने वालों में आनंद वैद, अमित कटारिया, वैद नाथ महाराज, रोहित, अशोक, सचिन, फूल सिंह, बंटी, पूर्ण सिंह, गौरव वैद, चेतन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, कनखल प्रभारी अमित गौतम, मंडल महामंत्री अनिमेष कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित लखेड़ा, अजय राजपूत, सतेंद्र कुमार सिसोदिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment