Skip to main content

झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित,कई स्थानों पर जलभराव ने बढ़ाई दुश्वारियां

 हरिद्वार। रविवार की देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते नगर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। कई क्षेत्रों में भारी जलभराव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। भारी बारिश के कारण शहर के मध्य मुख्य रूप से भगत सिंह चैक और ज्वालापुर अंडर पास पर कई फीट पानी जमा हो जाने की वजह से वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया। मानसून की भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां को बढ़ा दिया। कई क्षेत्रों बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं , हलांकि बारिश की वजह से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से चंद्राचार्य चैक, भगत सिंह चैक पर जलभराव होने के कारण कई वाहन बरसाती पानी में फंस गए। ज्वालापुर के बाजारों में भी जलभराव हुआ। जिससे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश थमने के बाद जलभराव कम हुआ तो नालों से बाहर आई गंदगी सड़कों पर जम गई। रविवार की देररात शुरू हुई मूसलाधार बारिश दिनभर जारी रही। तेज बरसात के चलते शहर के सबसे व्यवस्तम चैक चंद्राचार्य चैक और भगत सिंह चैक पर भारी जलभराव हो गया। जलभराव के चलते पुलिस ने दोनों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया। गलियों से होकर वाहन निकालने के चक्कर में कई लोग वाहन समेत पानी में फंस गए। ज्वालापुर के पुरानी अनाज मंडी, सर्राफा बाजार, कटहरा बाजार, पीठ बाजार के अलावा देवतान, घोसियान, मैदानियान में भी जलभराव हो गया। जलभराव होने से बरसाती पानी कई दुकानों में घुसने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ब्रह्मपुरी रेल पुलिया, विष्णुघाट, पुरानी सब्जी मण्डी, मोती बाजार आदि इलाकों में मंशा देवी पर्वत से बहकर आयी सिल्ट जमा होने से स्थानीय लोगों व बाहर से आए यात्रीयों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कनखल के कृष्णानगर, लाटोवाली, विद्या विहार कॉलोनी आदि में भी बारिश का पानी भरने से समस्या बनी रही। ज्वालापुर में जलभराव से नालियों में बहाया गया गोबर सड़क पर जमा हो गया। जिससे दुर्गंध के साथ ही वाहनों के रपटने का खतरा बना रहा। जलभराव होने की वजह से जगह-जगह नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई। सुभाषनगर रोड पर ईदगाह से त्रिमूर्ति नगर चैक तक क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क पर बारिश का पानी भरने से बुरा हाल हो गया। कीचड़ होने के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। सड़क ठीक करने के नाम पर केवल मिट्टी और रोड़ी डालकर छोड़ दी गई। जो बारिश होते ही स्थानीय लोग व राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही है। ज्वालापुर विकास मंच के अविक्षित रमन ने बताया कि ज्वालापुर वासियों को प्रत्येक वर्ष बरसात में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद वर्षो से चली आ रही समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।