हरिद्वार। हरिद्वार के जाने-माने राजनीतिज्ञ पूर्व विधायक स्व. अम्बरीष कुमार के निधन पर एप्सो संगठन ने शोक प्रकट किया है। एप्सो के राष्ट्रीय सदस्य शशिभूषण सक्सेना ने बताया कि हरिद्वार में उनके जैसा जुझारू नेता कोई दूसरा नहीं हुआ। भाई जी के नाम मशहूर अम्बरीष कुमार यदि कोई चुनाव नहीं लड़ते थे तो वह चुनाव फीका-फीका सा लगता था। बी.बी.सी.लंदन ने उनके चुनाव की कवरेज की और प्रसारण किया। उनकी हार में उनकी जीत नजर आती थी। उन्होंने जिसके सिर पर भी हाथ रख दिया उसे चुनाव जीत दिया। राजनीतिक कौशल के धनी अम्बरीष कुमार ने समाजवादी पार्टी से राजेंद्र कुमार बाडी को हरिद्वार से सांसद बनवा दिया। एप्सो के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शशिभूषण सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय अम्बरीष कुमार विधायक थे। उस समय उन्हें पार्लियामेण्ट्री द्वारा चुनकर चीन, कनाडा आदि चार देशों में भ्रमण के लिए भेजा गया था। उनकी स्मरण शक्ति और अपने कार्य क्षेत्र के प्रति ज्ञान विलक्षण गुण था। व्यक्ति को नाम से पुकारना, उनकी याददाश्त और बात को सशक्त ढंग से रखना जैसे गुणों का उनमें समावेश था। उनकी वाकपटुता का सभी लोग लोहा मानते थे। वह एक तारिफे काबिल नेता रहे जिन्हें भूलाया नहीं जा सकता।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment