हरिद्वार। एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन जनपद हरिद्वार की बैठक बेगमपुर में हुई, जिसमें एससी-एसटी कर्मचारियों ने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के छात्रों को समय से छात्रवृत्ति दिलाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि सरकारी संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी हो रही है। इस कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि रोशनाबाद राजकीय नर्सिंग कॉलेज में कई छात्रों को वर्ष 2019-20 की छात्रवृत्ति मिल गई। लेकिन कुछ को अभी तक नहीं मिली है। विभागीय अधिकारी कई माह पहले कॉलेज में आकर पूरे दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर चुके हैं। ऐसे ही पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग, डिग्री कॉलेज आदि संस्थानों में छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे ही रहे तो जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। सचिव विनोद कुमार और प्रवक्ता योगराज सिंह ने कहा कि सरकार प्रमोशन में आरक्षण को बहाल करे। कहा कि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों के साथ भाजपा सरकार में जो भेदभाव किया जा रहा है उसको तत्काल समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो आय सीमा का निर्धारण किया गया है वह बिल्कुल गलत है। अनुसूचित जाति की आय सीमा और पिछड़ी जाति की आय सीमा तथा सामान्य वर्ग की आय सीमा में काफी अंतर है। इसे तत्काल सुधारा जाए। कहा कि एससी-एसटी एम्पलाई के सदस्यों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। संचालन अर्जुन सिंह ने किया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment