हरिद्वार। उत्तराखंड रोडवेज संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की बैठक में हरिद्वार शाखा का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके साथ ही संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों की अनदेखी को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। हरिद्वार बस अड्डा स्थित कार्यालय में संगठन की बैठक आयोजित की गई। प्रांतीय अध्यक्ष महेश पांडे और महामंत्री गोकुल सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सोनू उपाध्याय को शाखा अध्यक्ष और संजय सैनी को मंत्री, राजपाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद संगठन मंत्री अमित राठौर, संयुक्त मुनिराम को बनाया गया। जबकि प्रांतीय सदस्य राहुल, अवनीश कुमार, रोहित राजभर, मो. तासीन, पुष्पेंद्र तोमर, आकाश तेश्वर, सतेंद्र कुमार बनाए गए। प्रांतीय अध्यक्ष महेश पांडे ने कहा कि बीते दो वर्षों से प्रत्येक अस्थाई कर्मचारी के वेतन में प्रतिमाह पांच हजार रुपये से अधिक की कटौती की गई है। ये श्रम कानूनों का उल्लंघन है। महामंत्री गोकुल सिंह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ न दिए जाने से कर्मचारियों में रोष है। कुमाऊं क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन संगठन संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को लेकर आवाज नहीं उठा रहे थे। जिससे त्रस्त होकर संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने अपना संगठन बनाया है। इस दौरान विरेंद्र सिंह, कैलाश भट्ट, दिनेश जोशी, केदार जोशी, हिमांशु उपाध्याय, बसंत राठौर, देशबंधु, मनजीत सिंह, सुमित सैनी, देवेंद्र, यशवीर, विरेश कुमार, हरेंद्र कुमार, कुशल प्रजापति, डिशू भाटी, नाजिम खान आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment