हरिद्वार। अम्बरीष कुमार विचार मंच द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा देवपुरा मायापुर स्थित यूनियन भवन में हुई। सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सलाहकार समिति बनाई जिनसे सलाह लेकर वह सभी कार्य करते थे और उन्होंने देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस वरुण बालियान व धर्मपाल सिंह ने कहा जो संचार क्रांति स्वर्गीय राजीव गांधी जी लाए थे आज देश के करोड़ों नौजवानो को रोजगार मिला। लेकिन संचार क्रांति का दुरुपयोग कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी हमेशा से संसाधनों का दुरुपयोग कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। परंतु हम भारतवासियो का कर्तव्य है कि नेहरू गांधी की विरासत को संभाले संजोए और आगे बढ़ाएं। पूर्व पार्षद अमन गर्ग व सोम त्यागी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी सूचना क्रांति के जनक थे उनकी जन्म जयंती पर हम यह संकल्प लेना चाहते हैं कि तकनीकी रूप से देश को मजबूत बनाया राजीव गांधी का देश को जो सद्भाव और सांप्रदायिक आपसी भाईचारे का संदेश था उस को कायम रखें। सभा में हाजी इरफान अंसारी देवाशीष भट्टाचार्य पार्षद इसरार सलमानी शहाबुद्दीन अंसारी पार्षद अनुज सिंह पार्षद राजीव भार्गव मुकुल जोशी अंकित चैहान अशोक गुप्ता प्रदीप त्यागी सोनू शर्मा विजय प्रजापति राजेंद्र भारद्वाज राजेंद्र चुटेला अवधेश यादव उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment