Skip to main content

मातृसदन के आंदोलन को देशभर में चलाने का सर्वसम्मति निर्णय-स्वामी शिवानंद


 हरिद्वार। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि गंगा रक्षा को लेकर आश्रम में आयोजित गोष्ठी में देश भर से आए लोगों ने मातृ सदन के आंदोलन को देश भर में चलाने के लिए संकल्प लिया। सभी लोगों ने एक स्वर में केंद्र की मोदी सरकार पर संवेदनहीन सरकार का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के आंदोलन को लेकर सरकार को तनिक भी चिंता नहीं है। ऐसे में मातृ सदन के ब्रह्मचारी आंदोलन को लेकर उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कटारिया की ओर से पार्लियामेंट में प्रस्ताव पारित कराने के बाद भी सरकार ने कोई कार्य नहीं किया। इनका इसका उनके पास लिखित में प्रमाण मौजूद है। उन्होंने कहा कि गंगापुत्र निगमानंद की हत्या को लेकर सरकार ने गंभीरता से कार्य किया होता तो स्वामी सानंद को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। इसके बाद भी साध्वी पद्मावती और ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के खिलाफ षड्यंत्र किया गया। साध्वी पद्मावती आज भी सरकार द्वारा किए गए अत्याचार का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ब्रह्मचारी को भी अनशन करते हुए लगातार 33 दिन बीत गए लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। मातृ सदन में आयोजित गोष्ठी में ब्रह्मचारी आत्मबोध आनंद के आंदोलन को विश्व स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। फ्राईडे एंड फार्च्यून संस्था कि रिधिमा पांडे ने कहा कि गंगा को लेकर केंद्र सरकार की ओर से तमाम बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन आज भी गंगा दूषित और मैली है। उनकी संस्था गंगा को लेकर पूरे विश्व में अभियान चलाएगी। समाजसेवी फैजल खान ने कहा की उनके लोग भी मातृ सदन के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। गंगा में सभी धर्मों के लोगों की आस्था निवास करती है। ऐसे में गंगा की रक्षा करना और गंगा की रक्षा के लिए आंदोलन करने वाले संतों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है। समाजसेवी संदीप पांडे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर भी गंभीर नहीं है। ऐसे में मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के आंदोलन से उन्हें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। किसानों के आंदोलन में भी 500 से ज्यादा लोगों की जान गई वही मातृ सदन के आंदोलन में भी तीन संतों को अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा। वहीं एक संत की हत्या भी की गई। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को जगाने के लिए मातृ सदन के आंदोलन में समस्त देशवासियों को एकजुट होना होगा। विचार गोष्ठी में बंगाल की कलोल राय अहमदाबाद की मानसी बालभारती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर व्यापारी नेता संजीव चैधरी डॉ विजय वर्मा डॉक्टर वर्षा वर्मा गंगा प्रेमी रामेश्वर गौड़, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।