हरिद्वार। ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जन जागरण के तहत बैठक का आयोजन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से हुए समझौते का क्रियान्वयन करते हुए आदेश जारी न करने पर छह अक्तूबर से फिर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। वक्ताओं ने कहा कि 27 जुलाई को विद्युत कार्मिकों की हड़ताल के बाद सरकार से हुए समझौते और इसके बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कार्मिकों को आश्वस्त किया था कि उनकी सभी मांगों पर एक माह के अंदर आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन समझोते का क्रियान्वयन नहीं हुआ। जिससे मोर्चा को दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। कहा कि मोर्चा की ओर से लगातार अपने सदस्यों के बीच जाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों, मंडलों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। शाम पांच बजे से सुबह 10 बजे तक सरकारी मोबाइल बंद कर शासन की वादाखिलाफी के विरोध में अपना आक्रोश भी दिखा रहे हैं। जल्द सरकार ने आदेश जारी नहीं किया तो छह अक्टूबर से पुनः हड़ताल करने को बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी कुमार ने व संचालन सन्नी गोस्वामी ने किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, एई संदीप शर्मा, सन्नी गोस्वामी, अनुज जुड़ीवाल, कमल सिंह, नीरज कुमार, हयाद सिंह बोहरा, शालिनी चैहान, प्रियंका, आलोक चैहान आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment