Skip to main content

ब्रह्मलीन पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज की अस्थियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित

 


हरिद्वार। श्री स्वामीनारायण गद्दी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मलीन पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा का आयोजन संजय पुल से लेकर हर की पौड़ी तक लंदन से आए बैंड बाजों के साथ धूमधाम से किया गया। केन्या, अमेरिका, लंदन, फ्रांस आदि से आए श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से हरकी पैड़ी पर अस्थि कलश को गंगा में विसर्जित किया गया। भूपतवाला स्थित परमार्थ निकेतन घाट पर ब्रह्मलीन स्वामी पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वर्तमान गद्दी नशीन जितेंद्रिय प्रियदास महाराज ने कहा कि संत परंपरा संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर धर्म एवं संस्कृति से लाभान्वित कर रहे हैं। त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन स्वामी पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत स्वामीनारायण संप्रदाय की परंपराओं का पालन करते हुए धर्म एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार कर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को समाज सेवा में अपनी भूमिका प्रदान करनी चाहिए और धर्म एवं संस्कृति के मार्ग पर चलकर भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए। स्वामी भगवत प्रिय दास महाराज ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहती हैं। ब्रह्मलीन स्वामी पुरुषोत्तम प्रिया दास महाराज एक दिव्य एवं महान संत थे। जिन्होंने समाज से जात पात ऊंच नीच का भेदभाव मिटाकर समरसता का संदेश दिया। दिव्यांजलि योगपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी देव ऋषि महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन स्वामी पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज ने गरीब असहाय लोगों की मदद कर समाज को गो एवं गंगा संरक्षण की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्वामी धर्म नंदन दास महाराज, स्वामी दिव्य दर्शन दास महाराज, स्वामी दिव्य विभूषण दास महाराज,स्वामी सच्चिदानंद दास महाराज, लालजी भाई, भीमजीभाई, वेलजी भाई जीना, मनीष, रसिक भाई, बाबूभाई संगानी, हरिलाल, बीना बेन पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।