Skip to main content

भाजपा की झूठी घोषणाओं व कोरी बयानबाजी से प्रदेश की जनता त्रस्त -हरपाल सिंह रावत

 


हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल सिंह रावत ने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा की झूठी घोषणाओं व कोरी बयानबाजी से प्रदेश की जनता त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत रोजमर्रा की जरूरत की तमाम चीजों की तेजी से बढ़ती कीमतों ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है। इस कारण उत्तराखण्ड सहित पूरे देश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। रोजगार नहीं मिलने से युवा वर्ग हताश व निराश है। कनखल में युवा शक्ति मंच के कार्यलय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के युवाओं के राजनीति में आने के आह्वान से प्रेरित होकर युवा शक्ति मंच के अध्यक्ष यश मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा रविवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ हरिद्वार की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में दिखाई दे रही है और युवा शक्ति के नेतृत्व में ये परिवर्तन होकर रहेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग निराश व परेशान है। केंद्र की मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों को कुचलने का जो प्रयास कर रही है। कांग्रेस उसे  सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चंद पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गयी है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है जिसे अब देश की जनता समझ चुकी है। युवा वर्ग भी समझ गया है कि उनकी समस्त समस्याओं का समाधान कांग्रेस में ही सुरक्षित है। इसी कारण युवाओं का रूझान तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान संजय शर्मा, संजय सैनी, सत्यनारायण शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, तरूण व्यास, बृजमोहन बडथ्वाल, नितिन तेश्वर, महेन्द्र अरोड़ा, राकेश भारद्वाज, जतिन हांडा, विक्रम शाह, आभास शर्मा, बिट्टा, उपेन्द्र कुमार, गोगी, राजेन्द्र भारद्वाज, राहुल सोती, सूरज चैधरी, अमन, हेमन्त, करन चैधरी, अभिषेक, शुभम चैधरी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।