Skip to main content

प्रयागराज में हुई संतों की बैठक में सर्वसम्मति से परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद प्रयागराज में उनके रिक्त स्थान पर अध्यक्ष घोषित करने को लेकर संतों की बैठक हुई। बैठक में सात अखाड़ों के संतों की सर्वसम्मति से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुन लिया गया। छह अखाड़ों के संतों ने मीटिंग में भाग लिया। जबकि बैरागी अखाड़े के एक श्रीमहंत ने भी पत्र लिखकर बैठक को अपना समर्थन दिया। प्रयागराज में दारागंज स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्री पंचायती आनंद अखाड़ा, श्रीपंच दशनाम अग्नि अखाड़ा, श्रीपंच दशनाम आह्वान अखाड़ा के संत बैठक में शामिल हुए। इनके अलावा अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणी अखाड़ा के श्रीमहंत मदनमोहन दास ने अखाड़ा परिषद की बैठक को अपना समर्थन पत्र लिखकर दिया। अखाड़ा परिषद को भेजे गए पत्र में उन्होंने बताया कि उनका अनुष्ठान चल रहा है। इसलिए वह बैठक में नहीं पहुंच पाए। पत्र के माध्यम से ही उनका समर्थन मान लिया जाए। बैठक में संतों ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को लेकर पहले विचार विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नाम की घोषणा की गई। उन्हें अध्यक्ष चुनने के बाद संतों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका वह पूरे कर्तव्य और निष्ठा के साथ पालन करेंगे। अखाड़ो और संत महापुरुषों के हित को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी का पालन करते हुए कार्य करेंगे। महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद पर चुना गया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी अखाड़ा परिषद को और ज्यादा मजबूती देने का कार्य करेंगे। वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन बखूबी निभाएंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, श्रीमहंत प्रेम गिरि, श्रीमहंत नारायण गिरि, महेश गिरि, आह्वान अखाड़ा से श्रीमहंत सत्य गिरि, महंत कैलाशपुरी, अग्नि अखाड़े से श्रीमहंत मुक्तानंद ब्रह्मचारी, विचित्रानंद ब्रह्मचारी, सोमेश्वरानंद गिरी, नया उदासीन अखाड़ा से मुखिया महंत भगत राम, महंत जगतार मुनि, पंचायती अखाड़ा निर्मल से श्रीमहंत रेशम सिंह, श्रीमहंत प्रेम सिंह, पंचायती आनंद अखाड़ा से श्रीमहंत शंकरानंद, श्रीमहंत गिरजानंद गिरि, महंत राजेश्वरानंद सरस्वती, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से महंत ओंकार गिरि आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।