Skip to main content

‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा‘ अभियान को सफल बनाने को लेकर की चर्चा

 


हरिद्वार। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे ‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा‘ अभियान को लेकर भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने निर्मला छावनी में बैठक कर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने तथा संचालन महामंत्री तरूण नैय्यर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बेहद कम समय बचा है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे ‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा‘ अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार करें तथा प्रत्येक घर पर पार्टी का स्टीकर लगाएं। महामंत्री तरूण नैय्यर, दिनेश पांडे, नवीन झा, गगन नामदेव ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में एक बार फिर सरकार का गठन करेगी। इस दौरान अभियान के संयोजक मंडल का गठन करते हुए मंडल महामंत्री इष्टदेव सोनी को संयोजक एवं को ऋषि चैहान को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ,महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष अंजू भादवा, इष्ट देव सोनी, गौरव भारद्वाज, वात्सल्य बासु, युवा मोर्चा महामंत्री कमल गुप्ता, रीतू मदान, अंजना चतुर्वेदी, गौरव भारद्वाज, विकल राठी ऋषि चैहान, शिवम ठाकुर, विदेश चैहान, सुरेंद्र मिश्रा, गगन नामदेव, आदित्य झा, राकेश शर्मा, धीरज पंच भैया, गौरव भारद्वाज, पुष्पा, संतोषी, मोनिका धीमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।