Skip to main content

चित्रगुप्त जयंती पर किया कलम दवात का पूजन


 हरिद्वार। भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर चित्रगुप्त मंडल के संयोजन में भेल सेक्टर 3 स्थित शिव मंदिर में श्री चित्रगुप्त महोत्सव मनाया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से हवन यज्ञ तथा कलम दवात पूजन किया गया। कार्यक्रम मे उपरांत सभी को भोग प्रसाद का वितरण किया गया। चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया कि सामूहिक कलम दवात पूजन का मुख्य उद्देश्य यूवा पीढ़ी को अपनी पुरानी संस्कृति व विरासत से अवगत कराते हुए परांम्परा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कलम दवात पूजन केवल कायस्थ समाज से संम्बधित नही है। बल्कि यह पर्व समाज के सभी वर्गो, जाति व समुदाय के लोगो के लिए महत्तवपूर्ण है। पौराणिक मान्यतानुसार जब मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक हो रहा था। जिसमे श्री भगवान चित्रगुप्त को निमंत्रण नहीं दिया गया। उससे नाराज हो कर भगवान चित्रगुप्त ने लोगों के कर्मो का हिसाब आदि लिखना बंद कर दिया।  इस स्थिति को समझते हुए श्री राम ने चित्रगुप्त भगवान से क्षमा मांगी और तभी  से मान्यता चली आ रही है कि दिपावली से तीसरे दिन  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को कलम दवात पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि राज्यों में सामूहिक रूप से भागवान चित्रगुप्त की प्रतिमा या चित्र के सम्मुख बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन सचिव अंकित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अक्षत श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, देवेश कर्ण, सतीश कर्ण, अभय प्रताप नारायण, संजय सक्सेना, डॉ.दीपेश चंद्र प्रसाद, अनिल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिन्हा, विशाल सक्सेना, कुमार गौरव, पूनम लाल कर्ण, वीके सक्सेना, विपिन सक्सेना, धीरेंद्र निगम, निखिल रंजन, अखिल आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।