Skip to main content

देवस्थानम् बोर्ड भंग करने का फैसला ऐतिहासिक-रावल शिवप्रकाश


 हरिद्वार। गंगोत्री के रावल शिवप्रकाश ने धामी सरकार द्वारा देवस्थानम् बोर्ड भंग करने पर सरकार का आभार जताया। विवेक विहार कालोनी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग के कार्यालय पहुंचने पर रावल शिवप्रकाश का डा.गर्ग ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रावल शिवप्रकाश ने कहा कि धार्मिक परंपरांओं एवं मान्यताओं के अनुरूप राज्य सरकार ने कारगर कदम उठाया है। देवस्थानम् बोर्ड भंग करने से जहां एक और तीर्थ पुरोहित ब्राहमण समाज एवं हक हकुक धारियों को खुशी मिली है। आदि अनादि काल से तीर्थ पुरोहित समाज तीर्थ स्थलों के प्रबंधन व धार्मिक क्रियाकलापों में अपना योगदान देता चला आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम् बोर्ड भंगकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। निश्चित रूप से सरकार को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। रावल शिवप्रकाश ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देवों की नगरी है। देश दुनिया के लोग श्रद्धा के साथ पौराणिक सिद्ध पीठों पर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से धार्मिक पर्यटन को अधिक विस्तार देने की बात कही और कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों से ही राज्य की पहचान है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार देवस्थानम् बोर्ड भंग करने का यह फैसला राज्य हित में है। तीर्थ पुरोहित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए देवस्थानम् बोर्ड को भंग किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को आभार जताया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रखते हैं। तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए अनेकों जनकल्याण्कारी योजनाओं की घोषणा करना लाखों लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के समान है। उन्होंने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड भंग करने से हक हकुक धारियों को उनकी धार्मिक मान्यताओं की पुनः प्राप्ति हुई है। वर्षो से तीर्थ पुरोहित समाज मठ मंदिर, पौराणिक सिद्ध पीठों के प्रबंधन व रखरखाव में बेहतर तरीके से अंजाम देता चला आ रहा है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस अवसर पर विक्रम सिंह नाचीज, नवीन चैहान, सचिन, अंकित, अजय चैधरी आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।