Skip to main content

’विजय संकल्प यात्रा का सभी विस में भव्य स्वागत किया जायेगा

 


हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा का हरिद्वार की सभी 11 विधानसभाओं में भव्य स्वागत किया जाएगा। जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में विधानसभा प्रभारी और विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश भट्ट ने कहा यात्रा 11 दिसंबर को देहरादून प्रदेश कार्यालय से प्रारंभ होकर 12 दिसम्बर को ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार विधानसभा में प्रवेश करेगी। हरिद्वार में रात्रि विश्राम पश्चात 13 को रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण,लक्सर और खानपुर विधानसभा,14 को भगवानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर विधानसभा, 15 को रुड़की, पिरान कलियर और ज्वालापुर विधानसभा और 16 को रानीपुर और हरिद्वार ग्रामीण के लालढांग होते हुए यात्रा कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का हरिद्वार जनपद के कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।रोड़ शो और जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा प्रभारी सुरेंद्र चैधरी, सह प्रभारी जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी आवास, भोजन प्रमुख संदीप गोयल, देशपाल रोड, प्रचार प्रमुख सुनील सैनी, सह प्रचार प्रमुख लव शर्मा, जितेंद्र चैधरी, मीडिया प्रमुख सुशील त्यागी, लव शर्मा, सुशील रावत, रोड शो प्रमुख भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, विदित शर्मा, कमल सैनी, यात्रा स्वागत प्रमुख महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, रीमा गुप्ता, प्रतिभा चैहान और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मोहित वर्मा को दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि यात्रा की तैयारी और सफलता के लिए आगामी 2 दिनों में सभी विधानसभा स्तर पर तैयारी बैठकर आयोजित की जाएंगी। विधानसभाओं में यात्रा की जिम्मेदारी मुख्यतः विधायकों पर रहेगी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, सुबोध राकेश, जय भगवान सैनी, ऋषिपाल बालियान, सुशील चैहान, मनोज गर्ग, शोभाराम प्रजापति, योगेश चैधरी, अनिल अरोड़ा, वैजयंती माला, राजेश सैनी, मोहित वर्मा, लव शर्मा, संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।