Skip to main content

जीवन में खुशीयां व समृद्धि लाता है मकर संक्रांति पर्व-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

 


हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखंड पाठ का आयोजन किया गया और शबद कीर्तन कर कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु अरदास की गई। इस अवसर पर श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति से पृथ्वी पर अच्छे दिनों की शुरुआत होती है। आज ही के दिन मां गंगा भागीरथ के पीछे पीछे चल कर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी। जो श्रद्धालु भक्त श्रद्धा पूर्वक पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाकर गरीब असहाय लोगों को दान पुण्य करते हैं। उन्हें सहस्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति का पर्व जीवन में खुशियां व समृद्धि लाता है। मकर संक्रांति के माध्यम से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की झलक विविध रूपों में दिखती है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर दिया गया दान मोक्ष प्रदान करता है। मकर संक्रांति से सूर्य के उत्तरायण होने पर देवताओं का सूर्य उदय होता है और धरती पर खुशहाली आती है। धार्मिक दृष्टि से मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति का ही चयन किया था। मकर संक्रांति के दिन दिए गए दान से सूर्य देवता भी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। महंत रंजय सिंह एवं महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि भारत में पर्वों का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में पर्व अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। इस अवसर पर महंत निर्भय सिंह, महंत रंजय सिंह, महंत गुरप्रीत सिंह, महंत मलकियत सिंह,संत रवि सिंह, संत हरजोध सिंह, ज्ञानी महंत खेम सिंह संत गुरजीत सिंह, संत सिमरन सिंह,संत सुखमण सिंह, संत वीर सिंह,संत जसकरण सिंह,संत नागेश्वर सिंह, समाज सेवी विनिन्दर कौर सौढ़ी, अतुल शर्मा, देवेंद्र सोढ़ी,नागेश्वर पाण्डे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।