Skip to main content

कार्यकत्र्ताओं के बल पर उत्तराखण्ड में दुबारा बनेगी भाजपा सरकार-सुरेश राठौर

 हरिद्वार। सरकार के पांच साल बीतने पर बहादराबाद स्थित एक बैंक्वेट हॉल के एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्यमंत्री का वर्चुअल भाषण सुना गया। इसके बाद ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। धामी के नेतृत्व में एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। लोगों को विकास से जोड़ना धामी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक कर पंजाब सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना देकर महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। बैठक में विधानसभा प्रभारी अनिल अरोड़ा, सह प्रभारी मंगला दीदी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम चनालिया, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष पश्चिम अमरीश सैनी, बुग्गवाला अध्यक्ष सिरमौर सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू, पश्चिम अध्यक्ष रीना सैनी, बुग्गवाला अध्यक्ष रजनी चैहान, नसीम सलमानी, सुलेमान, राजकुमार चैहान, निर्मल सिंह, दीपिका राठौर, रोमा शर्मा, राजवीर कलानिया, प्रवीण कुमार, किशोर पाल, अब्दुल सलमानी, महेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, अश्वनी सैनी, नरेंद्र सैनी, सुमित कुमार आदि शामिल रहे। दूसरी ओर जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड में भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए जन आशीर्वाद कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि जन सेवा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच रहते हैं। आदेश चैहान ने कहा कि वर्ष 2012 के बाद रानीपुर क्षेत्र में बिजली और पानी की बड़ी समस्याएं हल हुई है। बड़ी संख्या में विकसित हुई नई कालोनियों में 2017 के बाद 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही सीवर लाइन का कार्य भी शुरू होने वाला है। कांग्रेस के लोग विकास कार्यों में अड़चन पैदा कर राजनीति करते हैं और जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, अमरीश शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, रजनी वर्मा, लव शर्मा, विजय चैहान, इंदरराज दुग्गल, बृजेश शर्मा, सुरेंद्र कंडवाल आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।