Skip to main content

स्वामी विवेकानंद ने वेदांत दर्शन को पूरी दुनिया में पहुंचाया-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 


हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रव्रिंद्रपुरी महाराज ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात विद्वान और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। जिन्होंने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदांत दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में पहुंचाया। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जो आज भी सेवा प्रकल्पांे के माध्यम से समाज कल्याण में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ईश्वर के प्रतिनिधि थे और सब पर प्रभुत्व प्राप्त कर लेना ही उनकी विशेषता थी। वह केवल संत ही नहीं एक महान देशभक्त वक्ता विचारक लेखक और मानव प्रेमी थे। उनका मानना था कि भारतवर्ष धर्म एवं दर्शन की पुण्य भूमि है तथा यही केवल आदि काल से लेकर आज तक मनुष्य के लिए जीवन के सर्वोच्च आदर्श एवं मुक्ति का द्वार खुला हुआ है। उन्होंने धर्म को मनुष्य की सेवा के केंद्र में रखकर ही आध्यात्मिक चिंतन किया था और एक ऐसे समाज की कल्पना की थी। जिसमें धर्म या जाति के आधार पर मनुष्य आपस में कोई भेद ना रखें। समता के सिद्धांत का जो आधार स्वामी विवेकानंद ने दिया। उससे सबल बौद्धिक आधार शायद ही ढूंढा जा सके। स्वामी विवेकानंद के सामाजिक दर्शन और उनके मानवीय रूप का पूरा प्रकाश समाज एवं युवा पीढ़ी को अपनाकर अपने धर्म व संस्कृति के प्रति जागृत रहना चाहिए। संत महापुरुषों के महान विचार और कर्म अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। हम सभी को ऐसे ओजस्वी सन्यासी के आदर्श पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र हित में अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और जगतगुरु शंकराचार्य जैसे सन्यासियों के कारण भारत की पवित्र भूमि पूरे विश्व में एक अपना अलग स्थान रखती है। महापुरुषों ने सदैव ही समाज को नई दिशा प्रदान की है। युवा पीढ़ी को धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागृत रहकर अपने जीवन के लक्ष्य को साधना चाहिए और देश की उन्नति में अपना परम सहयोग प्रदान करना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।