हरिद्वार। आम आदमी पार्टी ने शहर में बढ़ते नशे और अवैध शराब की खेप पकड़े जाने पर भाजपा पर आरोप लगाए हैं। सत्ता की हनक पर धर्मनगरी की मर्यादा को खंडित करने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और प्रसाशन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि शुक्रवार की देर रात कनखल में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा के आवास से 24 पेटी शराब की खेप पकड़ी गई। परंतु अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सत्ता के लालच में युवाओं को बर्बाद करने में लगी है। हरिद्वार में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। आम आदमी पार्टी लंबे समय से अवैध नशे का खिलाफ लामबंद थी। जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि भाजपा नेता के आवास से शराब की बड़ी खेप के पकड़े जाने से स्पष्ट हो गया कि शराब के बलबूते चुनाव लड़ा जा रहा है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment