Skip to main content

चुनावी गीत के साथ भाजपा ने किया चुनावी अभियान का शुभारंभ

 


हरिद्वार। पार्टी के चुनावी गीत के साथ भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार विधानसभा मे चुनाव अभियान का शुभारंभ कर दिया। अभियान का शुभारंभ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। चुनाव अभियान के थीम सोंग के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश मे 70 विधानसभा मे महा संपर्क अभियान छेड़ दिया है। केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनता का बजट बताया। कहा कि माननीय मोदी जी के नेत्रत्व मे आपदा मे भी भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। कहा कि उतराखंड को लेकर केंद्र हमेशा गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज, डिग्री कालेज, भूमिगत विद्युत लाइन समेत तमाम विकास कार्य मदन कौशिक की विकास मुखी सोच का ही नतीजा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। कहा कि उन्होने हरिद्वार के विकास के लिए सतत संघर्ष किया है और यह लोगों के उनके प्रति विश्वास और प्यार से ही संभव हुआ है। उन्होने कहा कि रिंग रोड़ हरिद्वार के लिए वरदान साबित होगी, इसके लिए उन्होने सपना देखा और यह संभव हो गया है। कहा कि हरिद्वार के लिए मेडिकल कालेज और बड़े अस्पताल का सपना भी पूरा हो गया है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आर्शीवाद से जगजीतपुर में मेडिकल कालेज का काम बड़े स्तर पर चल रहा है। कहा कि उनका लक्ष्य हरिद्वार में धार्मिक पर्यटन को गति देना है जिसके लिए वे सतत प्रयासरत हैं। मदन कौशिक ने लोगों के मध्य केंद्र सरकार की जनहितार्थ नीतियों को भी अपनी भावी जीत का आधार बताया। थीम सोंग के साथ उत्साहित कार्य कर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदेश मे भाजपा और हरिद्वार प्रत्याशी मदन कौशिक की ऐतिहासिक जीत का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पलवल विधायक दीपक मंगला, विकास तिवारी, अनिल कुमार, विशाल गर्ग, सुभाष चंद, जगदीश पहवा, अनु कक्कड़, कुसुम गांधी, रंजना चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, तरुण नैयर, अनिरुद्ध भाटी, संजय अग्रवाल, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।