Skip to main content

21सौ जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की


 हरिद्वार। मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में जारी जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण अभियान के तहत भूपतवाला स्थित श्री स्वामीनारायण आश्रम में 2100 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री की किट बाटी गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है और संत महापुरुष अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को यही संदेश देते आ रहे हैं। प्रत्येक निराश्रित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने सामर्थ्य अनुसार आगे आना चाहिए और हर जरूरतमंद की मदद समय≤ पर करते रहना चाहिए। मिलजुल कर ही एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सहस्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट समय≤ पर जरूरतमंदों को राशन, वस्त्र, कंबल और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है और आगे भी यह अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा। माता अमृतानंदमई मठ के स्वामी प्रमोद महाराज ने कहा कि जो भी व्यक्ति निराश्रित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करता है। वह पुण्य का भागी बनता है और उसके जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है। जीवन में हमेशा उन्नति उस व्यक्ति को मिलती है जो अपने जीवन काल में दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहें। मानव जीवन हमें परोपकार का संदेश देता है। जिसका पालन सभी को करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के नेता नितिन गौतम ने कहा कि संतों का जीवन सदैव ही मानव सेवा को समर्पित रहता है। कोरोना काल में भी संत समाज ने बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई और जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया। इस दौरान स्वामी आनंद स्वरूप दास शास्त्री, विकास प्रधान, मोहनलाल, गोवर्धन जोशी, धीरज पचभैया, धीरज शर्मा, अशोक गुप्ता, घनश्याम मिश्रा भी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।