हरिद्वार। मनोज कुमार खन्ना। थाना कनखल क्षेत्रान्गर्त बैरागी कैंप स्थित बजरी वाला में मंगलवार को लगी भीषण आग में 50 से ज्यादा झोपड़ियां जल कर खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों के द्वारा कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना में कोई जन हानि नही हुई,लेकिन कुछ लोग आग में से अपना सामान निकालते हुए झुलस गए। जिनकी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। आगजनी में कई लोगों का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका लेकिन बताया जा रहा है कि किसी के चूल्हे की आग के पतंगे के कारण यह आग मिनटों में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है हवा के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई। जैसे ही लोगों को आग दिखाई दी और आग ने देखते ही देखते अपना विकराल रूप धारण कर लिया और बजरी वाला में हाहाकार मच गया। लोगों ने अपना कीमती ,जरूरी सामान,मवेशी और सिलेंडर निकाल लिए। समय रहते सिलेंडर निकालने से आग बहुत अधिक भयावह नहीं हुई अन्यथा जान का नुकसान भी हो सकता था। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी कुम्भ से पहले बजरीवाला में आग लगी थी। बजरीवाला क्षेत्र पूर्ण रूप से एक झोपडियों वाला क्षेत्र है यहां गर्मी में अक्सर आग की घटनाएं हो जाती है। हरिद्वार विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने आगजनी की घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

Comments
Post a Comment