हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव संदीप गौड़ ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर हरकी पैड़ी से ललतारो पुल तक वन वे सिस्टम लागू करने की मांग की है। एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपने के दौरान संदीप गौड़ ने बताया कि ललतारो पुल से हरकी पैड़ी तक नो एंट्री जोन में ई रिक्शा व आॅटो का संचालन होने से सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संदीप गौड़ ने कहा कि धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र होने के कारण रोजाना हजारों श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं। यात्रीयों की भारी संख्या के चलते ललतारो पुल से हरकी पैड़ी जाने के वाले मार्ग को भारी वाहनों, ई रिक्शा, आॅटो आदि के लिए नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद नो एंट्री जोन में ई रिक्शा व आॅटो रिक्शा का संचालन हो रहा है। संकरे व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ई रिक्शा व आॅटो रिक्शा का संचालन होने से पैदल जाने वाले यात्रीयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नो एंट्री जोन का कड़ाई से पालन कराते हुए ई रिक्शा व आॅटो का संचालन बंद कराया जाए और वन वे सिस्टम लागू किया जाए। जिससे आम जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव निखिल कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment