Skip to main content

भगवान शिव की पूजा करने वाला कभी दुखी नहीं रहता-मदन कौशिक


 हरिद्वार। भगवान शिव ही सृष्टि के पालनहार व सर्वशक्तिमान देव हैं। इनकी कृपा से सभी प्रकार की रिद्धि और सिद्धियां मनुष्य को प्राप्त हो जाती हैं। भगवान शिव की पूजा करने वाला कभी दुखी नहीं रहता। उक्त उद्गार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक ने कनखल स्थित श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर से आयोजित श्री श्ंिाव बारात के शुभारम्भ अवसर पर बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहे। उन्होंने कहा कि श्रीतिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक व सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला भगवान शिव का दरबार है। केवल आवश्यकता है कि सच्चे मन से यहां आकर भगवान से प्रार्थना की जाए। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भगवान शिव भक्त के मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। जलाभिषेक से प्रसन्न होकर इच्छित वरदान दे देते हैं। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने शिव बारात में आए हुए सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिव कल्याणकारी देव हैं। दक्ष नगरी कनखल में भगवान शिव का ससुराल है, इसीलिए संपूर्ण कनखल क्षेत्र ही शिवमय है। उन्होंने कहाकि भगवान श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने से समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं, और शिव भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। बारात में झांकियां व भगवान शिव के गण विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंत में श्रीतिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई। मंदिर के महंत त्रिवेणी दास महाराज ने बताया कि बुधवार को प्रातः भगवान शिव का विशेष श्रृंगार के साथ संत सम्मेलन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुन्दर सिंह मनवाल, सचिन, गुलशन, हिमांशु, भारत भूषण, अमित चावला, मंजू भटनागर समेत अनेक भक्तगणों ने बारात में सहयोग किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।