Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इमैक ने किया कार्यक्रम का आयोजन

 


हरिद्वार। इमैक समिति ने भारतीय संस्कृति की एक झलक और आत्मनिर्भर महिला थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। नारी सशक्तिकरण को लेकर सिडकुल के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत, एंजल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि चैहान, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के साथ महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। विभिन्न राज्यों की परंपरागत वेशभूषा में महिलाओं और युवतियों ने नृत्य-संगीत से ऐसा समां बांधा की लोग उनके प्रदर्शन को अपलक निहारते रह गए। गढ़वाली, कुमांऊनी, मराठी, राजस्थानी, तमिल आदि लोक संस्कृति को दर्शाते परम्परागत प्रदर्शन ने मंच पर भारत की वास्तविक संस्कृति को प्रस्तुत किया। विभिन्न ग्रुप बना कर बेहतर प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में जो महिलाएं अपने कौशल से आत्मनिर्भर होकर कला के उत्पाद बना रही हैं। उनको भी स्टाल लगा कर प्रदर्शित किया गया। चित्रकारी और क्राफ्ट के उत्पादों को कार्यक्रम में आये सभी लोगों ने सराहा और महिलाओं के उत्पादों को खरीद उनका मनोबल भी बढ़ाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अरुण सारस्वत ने कहा कि आज वक्त बहुत बदल चुका है और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अम्बेसडर डा.मनु शिवपुरी ने बताया कि आज की नारी सक्षम, शिक्षित है और घर से बाहर निकल कर कार्य कर रही है। अगर राष्ट्र को विकसित बनाना है तो हम सब को मिलकर उन बच्चियों के भविष्य के बारे में सोचना होगा जो स्कूल नहीं जा पाती हैं। समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने बताया कि जिनके द्वारा कोविड काल मे इमैक समिति को सेवा कार्य हेतु सहयोग प्राप्त हुआ था। उनको हम आज यहां सम्मानित भी कर रहे हैं। चूंकि कोरोना काल मे कोविड नियमो के कारण कोई कार्यक्रम करने का अवसर नहीं मिल सका था। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र दिए गए। जिनमे अरुण सारस्वत, रश्मि चैहानं, गगन शर्मा, राजन शर्मा, वैक्सीनशन नोडल अधिकारी डा.कोमल सहरावत, संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा, डा.विशाल गर्ग और विकास गर्ग मुख्य रहे। कार्यकम को संयोजित करने में मुख्य भूमिका ईमैक समिति की सचिव मौसमी गोयल, कोर सदस्या सुनीता झा और आशा चैधरी की रही। तीनो ने बताया कि इस बार संस्कृति को अपना मुख्य विषय चुना था। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने महिला दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए की। मंच संचालन समिति की युवा टीम की वैष्णवी झा और अनन्या भटनागर ने किया। अनन्या भटनागर ने गणेश वंदना, कविता और वैष्णवी झा ने महिला सशक्तिकरण पर सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया। महिला प्रतियोगियों को जज करने में निर्णायक की भूमिका गीता भटनागर, सरोज जैन और करुणा चैहानं ने निभाई। कार्यक्रम में अनेकों महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिनमे मुख्य रूप से समिति की कोर सदस्या श्वेता भटनागर के अलावा देबाश्री चक्रवर्ती, आस्था गोयल, स्वाति उपाध्याय, स्नेहा खुराना, कविता गोयल, मनीषा आहूजा, डा.अर्पिता सक्सेना, सुनीति त्यागी, राजकुमारी, मीना आर्या, ईशा शिवपुरी, वंदना सिंह, मधु उपाध्याय, अंजली, प्रेरणा, सविता मित्तल आदि रहे। समारोह में गार्गी अनेजा, तरुण वोहरा, आशु वर्मा, आकाश गुंसारिया, आशीष कटारिया, रुचि डबराल, वाणी उजलायन, पुकार गहलोत, मयंक,आदित्य उपाध्याय, अनूप सहाय, राखी धवन, संजीव कौशिक आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।