Skip to main content

सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

 हरिद्वार। मध्य हरिद्वार स्थित आवास विकास वार्ड के क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लोनिवि ने कालोनी की सड़क का टेंडर हो जाने के बाद भी लेटलतीफी की जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि एक सड़क को निर्माण के लिए होली से पहले खोदा गया था। लेकिन अभी तक टूटी सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। जिसके चलते लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।रविवार को मध्य हरिद्वार स्थित आदर्श नगर क्षेत्र के लोग क्षेत्रीय पार्षद के आवास के निकट एकत्र हुए। पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि आदर्श नगर के लोग क्षेत्र के क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर परेशान हैं। बताया कि लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र की दो टूटी सड़कों के नवीनीकरण का कार्य एक वर्ष पूर्व पास करा लिया गया था। जिसके टेंडर भी लोनिवि ने निकाल दिए थे। बताया कि एक सड़क के नवीनीकरण का कार्य होली से पूर्व शुरू कर दिया गया था। ठेकेदार ने सड़क को बनाने के लिए पुरानी सड़क को तोड़ भी दिया था। लेकिन उसके बाद से सड़क का कार्य शुरू नहीं किया गया। जिसके चलते करीब रोजाना ही लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो लोनिवि के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आशीष चैधरी, लोकेश गिरि, अमित धीर,रमित दत्ता, शैलेश कुमार सिंह, वीपी सिंह,महेंद्र सिंह धामा,तिलक सिंह राणा, जगपाल सिंह, राजकली, योगी गोड, हेम सिंह चैहान, मंजू शर्मा, रणजीत, देवेन्द्र गर्ग, उमा शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।