हरिद्वार। युवा कल्याण विभाग के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी अनीश अरोड़ा ने अग्निपथ योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को देश के प्रति सेवा व समर्पण की प्रेरणा मिलेगी। अनीश अरोड़ा ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि हमारे अग्निवीर भारत माता की सेवा को समर्पित होंगे और देश के लिए अमूल्य निधि साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की अग्निवीर योजना युवाओं को सेना के माध्यम से देश सेवा करने व उन्हें रोजगार कौशल के अवसर उपलब्ध कराने का अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के हितों के प्रति सजग हैं। देश की सुरक्षा में भारतीय सेना का योगदान अतुल्य है। अनीश अरोड़ा ने कहा कि जब अन्य देशों में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है, तो हमारी सरकार सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पैसे दे रही है। सरकार को एक कानून बनाना चाहिए। जिससे भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य हो। उन्होंने कहा कि आगजनी करने वाले, पत्थर चलाने वाले ‘छात्र’ नहीं हो सकते। सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना तर्क संगत नहीं है। सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अनीश अरोड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर देश सेवा से जोड़ने का यह अभियान प्रशंसनीय है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment