हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि दस, ग्यारह, बारह जून को अलकनंदा मैदान में भारतीय किसान यूनियन अंबावता का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में देश भर से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और देश भर में किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। कृषि प्रधान देश में आजादी से अब तक किसान आयोग का गठन नहीं हो पाया है। भारत का किसान हताश और निराश है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से किसान लगातार आत्महत्या करने को मजबूर है। कृषि के लिए यूरिया खाद पेट्रोल डीजल लगातार महंगा हो रहा है। ऐसे में किसान खेती करने के लिए सोचने को मजबूर है और बार-बार किसान आंदोलन को मजबूर होते हैं पर राज्य एवं केंद्र सरकार अपने कान बंद किए बैठी रहती हैं। अधिवेशन के माध्यम से सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। देश का किसान अब और अधिक चुप बैठने वाला नहीं है। किसानों की मांगों को पूरा किया जाए और बिजली-पानी पर अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाए साथ ही जल्द से जल्द किसान आयोग का गठन किया जाए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment