Skip to main content

ईडी द्वारा राहुल गाॅधी को परेशान करने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

 


हरिद्वार। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का विरोध करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में ईडी पर केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि देश में हिटलरशाही चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाकर देश को गुमराह किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती कांग्रेस के दिल्ली स्थित कार्यालय में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरहमी से घसीट-घसीट कर बाहर निकाला गया तथा महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े गए। इतनी बर्बरता कभी भारत के इतिहास में देखने को नहीं मिलती। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका जमकर विरोध करेंगे। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे व वरिष्ठ नेता ओपी चैहान ने कहा कि पूर्व की सरकारें विपक्ष को इज्जत देती थी। परंतु वर्तमान सरकार  विपक्ष पर जुल्म ढाने का कार्य कर रही है। विपक्ष नेताओं को को जेल का भय दिखाकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है। महिलाओं पर लगातार जुल्म किए जा रहे हैं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी व पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि कभी मंदिर के नाम पर तथा कभी अमन-चैन के नाम पर लोगों पर हमला किया जा रहा है। उनकी संपत्तियों को गैरकानूनी बता कर पूरे तबाह किया जा रहा है। ऐसे वाकये शायद ही भारत के इतिहास में पहले हुए हों। पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, मेयर प्रतिनिधी अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के जुल्म का डटकर मुकाबला करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविश भटीजा, हाजी इरफान अंसारी, कैलाश प्रधान,बी.एस.तेजियान, अशोक उपाध्याय, पार्षद शहाबुद्दीन, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तहसीन अंसारी, शुभम जोशी,सुनील कुमार,आईटी सेल के अध्यक्ष आकाश बिरला, सतीश दुबे, बलराम गिरी कड़क,हरद्वारी लाल,मोहन राणा,विपिन पैवल, योगेंद्र राणा, अंबिका पांडे, जगदीप असवाल, राजेश चैहान, जगमोहन, जतिन हांडा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।