हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष ’विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा’ के नेतृत्व में व्यापारियों ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाते हुए कटहरा बाजार चौक से गुरुद्वारा रोड तक ’तिरंगा यात्रा’ निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए बाजारों में सभी दुकानों पर तिरंगा झण्डा लगाया। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री पर गर्व है जिन्होंने ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाकर पूरे भारत वर्ष में हर घर, दुकान, ऑफिस, सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव जैसा वातावरण उत्पन्न पर दिया है। चारों ओर देश की शान तिरंगा ही तिरंगा शोभायमान हो रहा है। तिरंगा यात्रा में कमल अरोड़ा,सुमित अग्रवाल,गौरव गोयल,सुमित दरगन,गौरव जयसिंह,पंकज वर्मा, वासु मेहता,राजीव चौहान,शाहिद,अनूप वर्मा,शिवम अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,गौरव अग्रवाल,चंद्र मनचंदा,संदीप संसरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

Comments
Post a Comment