Skip to main content

एसएमजेएन कालेज में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

 तिरंगा यात्रा से जुड़ रहा पूरा देश-रीतू खण्डूड़ी


हरिद्वार। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएमजेएन कालेज के प्रांगण आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रीतू खण्डूडी, अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहन्त रामरतन गिरी महाराज, महामंडलेश्वर श्रीमहंत ललितानंद गिरि व कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने शौर्य दीवार पर पुष्पाजंलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के संयोजन में कालेज से निरंजनी अखाड़े तक हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा को विधानसभा अध्यक्ष रीतु खण्डूड़ी व श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी अतिथीयों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रीतू खण्डूड़ी ने कहा कि गौरव की बात है कि आज देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिससे हर उम्र के लोग साथ जुड़ रहे हैं तथा पूरा भारत तिरंगामय हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का विकास तेजी से हो रहा है। उत्तराखण्ड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। नई शिक्षा नीति प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्र-छात्राएं अपनी पसन्द का विषय पढ़कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। एसएमजेएन कालेज में तिरंगा यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा से राष्ट्रीय गौरव और अपनत्व की भावना उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा उन सभी वीरों की याद दिलायेगा जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज का स्वपन देखा था। श्रीमहन्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान जन अभियान बन चुका है। कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रति छात्र-छात्राओं सहित प्रत्येक वर्ग में भारी उत्साह है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ कालेज की वार्षिक पत्रिका अभिव्यक्ति का विमोचन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमामें अर्शिका, गौरव बंसल एवं टीम ने तथा मेहताब आलम ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राएं, डा.तेजवीर सिंह तोमर,डा.मनमोहन गुप्ता,डा.शिवकुमार चौहान,डा.मनोज सोही,वैभव बत्रा,दिव्यांश शर्मा,डा.नलिनी जैन,विनय थपलियाल,डा.जेसी आर्य,डा.सुषमा नयाल,रिचा मिनोचा,रिकंल गोयल, डा.प्रज्ञा जोशी,डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल,आस्था आनंद,डा.वैभव शर्मा, डा.अजय पाठक, सतीश कुमार  जैन,डा.विशाल गर्ग,पंडित अधीर कौशिक, पूर्व मेयर मनोज गर्ग,डा.प्रदीप त्यागी,विनीत सक्सेना, डा.लता शर्मा,पुनीता शर्मा,मोहन चंद पान्डेय,भोला शर्मा,मनोज मंत्री,पुरूषोत्तम शर्मा,शुभि कुर्ल, अनन्या भटनागर,विशाल बंसल सहित कालेज के प्राध्यापकगण व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।