हरिद्वार। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में तिरंगा फहराया। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की आजादी में अनेक वीर महापुरुषों का योगदान रहा है। हम सभी को स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाना चाहिए। हर घर तिरंगा योजना से देश के युवाओं मे देश और राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना जागृत होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शुभकामना और बधाई के पात्र हैं। वीर युवाओं के कंधों पर देश टिका हुआ है और हम सभी को भारतवासी होने पर गर्व है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करता है। लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि साधु संतों के माध्यम से पूरे देश में तिरंगा अभियान को जो गति दी जा रही है। वह अवश्य ही नई मुहिम साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। संपूर्ण भारत वर्ष में हर घर तिरंगा योजना को लेकर जोश और उत्साह है। इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक भारतवासी के घर पर तिरंगा अवश्य फहरना चाहिए, यही हमारी कामना है। इस दौरान महंत सूर्य मोहनगिरी, महंत कृष्णापुरी, ओमकार जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment