Skip to main content

शिव साधकों की कभी पराजय नहीं होती- स्वामी कैलाशानंद गिरी


 हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिव अनुष्ठान में आंध्र प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री केवी उषा श्रीचरण ने हिस्सा लिया और भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव के साधकों की कभी पराजय नहीं होती। भगवान शिव की पूजा से भक्तों का आत्मबल बढ़ता है और वह सदैव रोग मुक्त रहते हैं। भगवान शिव वैद्यनाथ हैं और उनकी कृपा जिस पर हो जाए। उसका कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। भगवान शिव तत्काल और तुरंत प्रसन्न होने वाले देवता हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। इसीलिए उन्हें आशुतोष भी कहा जाता है। जो श्रद्धालु भक्त श्रावण मास में भगवान शिव की शरण में आ जाते हैं। उनका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री केवी उषा श्रीचरण ने कहा की स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एक महान एवं तपस्वी संत हैं। जो संपूर्ण भारत में सद्भावना की कामना के साथ भगवान शिव की कठिन साधना सावन पर्यंत करते हैं। पूर्वोत्तर भारत में इतनी कठिन साधना और कहीं नहीं देखी जाती। श्री दक्षिण काली मंदिर कि अपनी विशेष मान्यता है। यहां आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और शिव के साथ-साथ शक्ति का भी वरदान लोगों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वह परम सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर भगवान शिव के अभिषेक का अवसर प्राप्त हुआ है और वह बार-बार हरिद्वार आना चाहेंगे। इस अवसर पर स्वामी अवंतिका नंद ब्रह्मचारी महाराज ने महिला एवं बाल विकास मंत्री केवी उषा श्रीचरण को मां की चुनरी और नारियल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान लाल बाबा,,आचार्य पवनदत्त मिश्र,पंडित प्रमोद पांडे,स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी,बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी,स्वामी अनुरागी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।