Skip to main content

संगठन की मजबूती व कार्यकर्त्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता: देशराज कर्णवाल


 हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन व भगवान रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के समग्र विकास की कामना की। हरिद्वार आगमन पर हरकी पैड़ी पहुंचने पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती व कार्यकर्त्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता है। केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्त्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उसे कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से पूर्ण निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। देशराज कर्णवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य वह संगठन के माध्यम से करेंगे। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल जैसे कर्मठ,जुझारू कार्यकर्त्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी हाईकमान ने प्रत्येक कार्यकर्त्ता के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, विधायक व भाजपा अनुसूचित मोर्चे में पदाधिकारी के रूप में देशराज कर्णवाल ने अपनी संगठन क्षमता व कार्यशैली से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। निसंदेह प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वह भाजपा कार्यकर्त्ताओं में नयी ऊर्जा भरने का कार्य करंेगे। पार्षद विनित जौली व कमल बृजवासी ने कहा कि उनकी कार्यशैली से समूचे प्रदेश में जहां दलित समाज भाजपा से जुड़ेगा वहीं सर्व समाज में भी पार्टी को नयी मजबूती मिलेगी। युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी व आकाश भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल युवा कार्यकर्त्ताओं के प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को उठाने का कार्य किया है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रथम बार हरिद्वार मण्डल में पधारने पर सभी भाजपा कार्यकर्त्ता हृदय से देशराज कर्णवाल का अभिनन्दन करते हैं। उनकी नियुक्ति से साबित होता है कि भाजपा अपने कार्यकर्त्ताओं को सदैव सम्मान प्रदान करती है। देशराज कर्णवाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी से उनके निवास पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपांशु विद्यार्थी, ललित सचदेवा, आकाश भाटी,सचिन शर्मा,विशाल गुप्ता,रूपेश शर्मा, शिवम ठाकुर, दिनेश शर्मा, रमन यादव,डॉ.श्यामलाल पुरी, सुखेन्द्र तोमर,नीरज शर्मा,नरेश पाल,आशु कण्डवाल,गोपी सैनी,चड्ढा जी,विपिन कुमार गर्ग,डॉ.सुरेश चौधरी,विश्वास सिंह चौधरी,महेन्द्र सिंह सासिया,सचिन कुमार,अजय प्रधान ,पूनम प्रधान पार्षद,दिनेश कपाड़िया,गगन यादव,हंसराज आहूजा,रमाकांत शर्मा,दीपक कुमार,आदित्य यादव,रामदयाल यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।