Skip to main content

जगद्गुरू आश्रम में संतों ने किया पवित्र छड़ी का पूजन

 छड़ी यात्रा से सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा-स्वामी राजराजेश्वराश्रम


हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी नगर भ्रमण के दौरान सोमवार को कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुंची। छड़ी के आश्रम पहुंचने पर जगद्गुरू शंकरांचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम,निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मनसा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज व जूना अखाड़ा अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने विधि विधन से छड़ी पूजन किया। इस अवसर पर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करेगी। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संत समाज ने हमेशा अग्रिम भूमिका निभाई है। जूना अखाड़े द्वारा शुरू की गई छड़ी यात्रा संपूर्ण भारत के विकास व सौभाग्य का मार्ग खोलेगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पूरे विश्व के लिए बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में फेक आईडी के आधार पर गरबा प्रवेश करने का प्रयास कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जूना अखाड़ा के संरक्षक हरिगिरि महाराज के नेतृत्व में संत पवित्र छड़ी यात्रा निकालकर सनातन परम्परा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ सनातन धर्म और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन कर रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के सानिध्य में नगर भ्रमण कर रही पवित्र छड़ी यात्रा को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया और विधि विधान से पूजन कर सभी संतों ने लोककल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि देव छड़ी उत्तराखंड के जिस जिस क्षेत्र से होकर गुजरेगी उस क्षेत्र में धन और धान्य और ईश्वर की अनुपम कृपा बरसेगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गरबा मां भगवती को प्रसन्न करने की एक साधना है। लेकिन गरबे में अन्य धर्म को मानने वाले लोगों को तभी आने का अधिकार है। जब वह हिंदू धर्म को अपनाएं और हिंदू देवी देवताओं में आस्था और विश्वास जताएं। अपनी आईडी छिपा कर गरबे में आकर सनातन परंपराओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि यह देव कृपा से छड़ी यात्रा की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों को विकसित किया जाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर श्रीमहंत प्रेम गिरी,श्रीमहंत महेश गिरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत राजेंद्र गिरी, महंत महाकाल गिरी, महंत धीरेंद्र गिरी,महंत हीरा भारती पुरी, महंत सुरेशानंद सरस्वती,महंत पशुपति गिरी,महंत राज गिरी,महंत तूफान गिरी,महंत बलदेव पुरी,महंत अमृत पुरी,महंत गणेशानंद गिरी,महंत आदित्य गिरी,महंत भीम गिरी,महंत केशव गिरी आदि संत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।