Skip to main content

उत्तराखण्ड भ्रमण के बाद मायादेवी पहुंची पवित्र छड़ी,


 हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी बुधवार को अपनी उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस माया देवी मंदिर जूना अखाड़ा में विश्राम के लिए पहुंच गई है। ज्ञात रहे जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज के निर्देशन में तथा राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज के नेतृत्व में पवित्र छड़ी यात्रा गत 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा माया देवी मंदिर से पूजा अर्चना कर रवाना की गई थी। श्रीमहंत हरी गिरी महाराज ने बताया लगभग एक सौ नागा सन्यासियों के जत्थे के साथ रवाना हुई पवित्र छड़ी गढ़वाल मंडल में यमुनोत्री,गंगोत्री,केदारनाथ,त्रिजुगी नारायण, लाखामंडल,बद्रीनाथ,उखीमठ,तुंगनाथ महादेव,गणानाथ तीर्थ,कर्णप्रयाग होते हुए कुमाऊं मंडल में पहुंची। जहां बागेश्वर,बैजनाथ धाम,जागेश्वर धाम,कौसानी एरानाथ महादेव,खड़केश्वर महादेव, थराली सोमेश्वर महादेव,जीवी जलेश्वर महादेव,माता पूर्णागिरि,माता नैना देवी, हंसेश्वर महादेव से नारायण आश्रम,ओम पर्वत के दर्शनों के पश्चात हाट काली मंदिर गंगोलीहाट,पाताल भुवनेश्वर,दूणागिरी मंदिर,काली मंदिर रानीखेत,बिनसर महादेव बूढा केदारेश्वर,भूमिया देवता ,गर्जिया माता के दर्शन करते हुए मंगलवार को रात्रि विश्राम के लिए श्रीमहंत सोहनगिरी, श्रीमहंत प्रेम गिरी धाम पहुंची। श्रीमहंत प्रेम गिरी,श्रीमहंत महेश पुरी,श्री महंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमंहत पशुपति गिरी,श्रीमहंत केदार पुरी,श्रीमहंत कुश पुरी,श्रीमंहत पूर्णागिरि,श्रीमंहत मनोज गिरी आदि के नेतृत्व में पवित्र छड़ी बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण करती हुई माया देवी मंदिर पहुंची। जहां निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, उपसभापति जीतेंद्र विद्याकुल के नेतृत्व में गणमान्य नागरिकों व्यापारियों, श्रद्धालु भक्तों तथा स्थानीय नागरिकों ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना कर माया देवी मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।